Search

 
 
 

Simdega News: कोलेबिरा में मां की मौत के सदमे में शिक्षक ने की खुदकुशी

Simdega News: मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हुरदा हाई स्कूल में हिंदी विषय के शिक्षक थे. मां का निधन के गम में उनके शिक्षक बेटे ने भी डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली है. परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात उन्होंने अपने परिजनों को अपनी परेशानी के बारे में बताया था.
 
कोलेबिरा डैम

Simdega News: मां की मौत के गम में बेटे का आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. आत्महत्या करने वाला बेटा पेशे से शिक्षक था. मां की मौत से आहत बेटे ने कोलेबिरा डैम में कूदकर अपनी जान दे दी. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हुरदा हाई स्कूल में हिंदी विषय के शिक्षक थे. मां का निधन के गम में उनके शिक्षक बेटे ने भी डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली है. परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात उन्होंने अपने परिजनों को अपनी परेशानी के बारे में बताया था. इसके बाद शुक्रवार सुबह वह घर से निकले और डैम में छलांग लगा दी.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक ओर मां के निधन से परिवार पहले ही शोक में था, वहीं अब पुत्र के साथ हुई इस घटना ने परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है.

 

वहीं, परिजनों द्वारा उनकी मां का अंतिम संस्कार कर दिया गया. फिलहाल पुत्र की मौत की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन की ओर से नहीं की गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही