Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षक दिवस : 44 शिक्षकों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, झारखंड के एक टीचर भी शामिल

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk : पूरे देश में हरेक साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. लेकिन इस साल रविवार होने के कारण 4 सितंबर को ही मनाया जा रहा है. इस मौके पर देश में कई शिक्षकों को राष्ट्रपति सम्मानित करते है. इस साल देशभर के 44 शिक्षकों को राष्ट्रपति कोविंद द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा. इसकी जानकारी स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अपर सचिव संतोष कुमार सारंगी ने दी है. इसे भी पढ़ें - एसबीआई">https://lagatar.in/sbi-alert-these-7-services-including-internet-banking-will-not-work-for-2-hours-deal-with-urgent-work-soon/">एसबीआई

अलर्ट : 2 घंटे तक काम नहीं करेगी इंटरनेट बैंकिंग समेत ये 7 सर्विसेज, जल्द निपटा लें जरूरी काम

झारखंड के मनोज कुमार सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार 

कोरोना महामारी के समय शिक्षकों द्वारा किये गये योगदान को देखते हुए 5 से 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाया जायेगा. यह आयोजन वर्चुअल मोड में किया जा रहा है. शिक्षक पर्व की थीम गुणवत्ता पर आधारित है. वहीं 7 सितंबर को पीएम मोदी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करेंगे. सम्मेलन के बाद वेबिनार, चर्चा, प्रस्तुतियां आदि का आयोजन किया जाएगा. 44 सम्मानित होने वाले शिक्षकों में से एक टीचर झारखंड के भी हैं. इसके अलावा बिहार, बंगाल और ओडिशा के भी शिक्षक शामिल है.बता दें कि बिहार से 2, बंगाल से 1 और ओडिशा से 2 शिक्षकों का सम्मानित किय़ा जायेगा. झारखंड से सम्मानित होने वाले शिक्षक मनोज कुमार सिंह हैं. जो हिंदुस्तान मित्र मंडल मिडिल, गोलमुरी, जमशेदपुर के स्कूल में पढ़ाते हैं. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-collegium-approves-5-names-process-of-appointment-of-judges-in-jharkhand-high-court-proceeded/">सुप्रीम

कोर्ट कॉलेजियम ने दी 5 नामों की मंजूरी, झारखंड हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ी

इन राज्यों के शिक्षक होंगे सम्मानित

इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पुडुचेरी से हैं इसे भी पढ़ें -अफगानिस्तान">https://lagatar.in/amrullah-saleh-of-northern-alliance-said-i-am-here-did-not-run-anywhere-denies-taliban/">अफगानिस्तान

: अमरुल्ला सालेह ने कहा, मैं यहीं हूं, कहीं भागा नहीं, पंजशीर पर तालिबानी कब्जे को नकारा    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही