Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीवन सवेरा कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisement
Advertisement
Koderma: मदंगुंडी स्थित जीवन सवेरा कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें निःशुल्क इंग्लिश रिटेन एंड स्पोकेन क्लास के बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस मौके पर शिक्षक रत्नाकर मिश्रा ने बच्चों के बीच शिक्षा के महत्व को समझाया. उन्होंने बच्चों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर भेंट की. इसे पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-jhalsa-executive-chairman-justice-aparesh-singh-took-cognizance-of-the-witch-bisahi-incident-directed-for-help/">रांची:

डायन बिसाही की घटना का झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश सिंह ने लिया संज्ञान, मदद का दिया निर्देश
वहीं जीवन सवेरा फाउंडेशन के डायरेक्टर सरवर हयात खान ने भी बच्चों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आप योग्य बनें. प्लेसमेंट देने की जिम्मेदारी हमारी है. इस बीच बच्चों को भी बहुत ही उत्साह और ऊर्जावान देखा गया. उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है. बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए 9 सितंबर को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इसमें बड़ी संख्या में बच्चे भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-05-september-hemant-sarkar-proved-majority-including-many-news-and-videos/">शाम

की न्यूज डायरी।।05 सितंबर।।हेमंत सरकार ने साबित किया बहुमत।।CM ने BJP को ललकारा।।सदन में BJP का जोरदार हंगामा।।MP में चारा घोटाले की तरह घोटाला।।लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की PM।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

इनकी रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी बीरेंद्र पासवान, छात्र रवि कुमार, अमित कुमार, रोशनी कुमारी, उषा कुमारी, मिलन कुमार रजक समेत कई बच्चों ने विचार रखे. इस मौके पर जीवन सवेरा फाउंडेशन के डायरेक्टर उदय चंद्र किशोर समेत कई लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही