Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया पर मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी साझा न करें शिक्षक : CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को लेकर एक महत्वपूर्ण परामर्श (एडवाइजरी) जारी की है. बोर्ड ने शिक्षकों को सोशल मीडिया पर मूल्यांकन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी, टिप्पणी या अनुभव साझा करने से सख्ती से मना किया है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को लेकर एक महत्वपूर्ण परामर्श (एडवाइजरी) जारी की है. बोर्ड ने शिक्षकों को सोशल मीडिया पर मूल्यांकन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी, टिप्पणी या अनुभव साझा करने से सख्ती से मना किया है.

 

CBSE द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग कक्षा 10 और 12 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संबंधित टिप्पणियां, राय और अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहे हैं. इनमें से कई पोस्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं, जिससे छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों के बीच भ्रम और अफवाहें फैलने की आशंका है.

 

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय होती है और यह सख्त नियमों और प्रोटोकॉल के तहत संचालित होती है. ऐसे में मूल्यांकन से जुड़ी किसी भी जानकारी, अनुभव या राय को सार्वजनिक मंच पर साझा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है.

 

CBSE ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई भी प्रयास पेशेवर आचरण का उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. 

 

बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों से कहा है कि इस सर्कुलर की जानकारी तुरंत उन सभी शिक्षकों तक पहुंचाई जाए, जो परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल हैं. साथ ही शिक्षकों से परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता, गरिमा और पेशेवर आचरण बनाए रखने की अपील की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही