Search

 
 
 

Ranchi News: आवासीय विद्यालयों में 400 रुपये प्रति घंटी के हिसाब से शिक्षक होगें नियुक्त

Ranchi News: जिला कल्याण कार्यालय की ओर से जारी आदेश से अभ्यर्थी का गृह जिला रांची होना अनिवार्य है. संबंधित विषय में स्नातकोत्तर/स्नातक के साथ बीएड अथवा मान्य शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: जिला कल्याण शाखा की ओर से विभागीय आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की अंशकालिक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई जा रही है. इसमें विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान विषयों को शामिल किया है. इसके लिए शिक्षकों को ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और बीएड डिग्रीधारियों को रखा जाएगा. इस दौरान शिक्षकों को प्रति घंटी 400 रुपये मानदेय दिए जाएंगे. ये शिक्षक छह महीने से लेकर एक साल तक सेवा देंगे.

इसे भी पढ़ें: 

जिला कल्याण कार्यालय की ओर से जारी आदेश से अभ्यर्थी का गृह जिला रांची होना अनिवार्य है. संबंधित विषय में स्नातकोत्तर/स्नातक के साथ बीएड अथवा मान्य शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.

इन विद्यालयों में होगी नियुक्ति

शिक्षकों का चयन जिले के विभिन्न विभागीय आवासीय विद्यालयों के लिए किया जाना है. इनमें अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय कमड़े, अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय बुंडू, अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय  तमाड़; अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय बारीडीह, अनुसूचित जनजाति आवासीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय अमन बुरू बुंडू. अनुसूचित जनजाति आवासीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओरमांझी, पिछड़ी जाति आवासीय बालिका +2  उच्च विद्यालय जेल रोड शामिल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही