Search

 
 
 

प्राइमरी स्कूलों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई जल्द, सीएम ने की बैठक

 
Ranchi: सीएम चंपाई सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांचवीं वर्ग के पाठ्यक्रमों में प्रदेश की समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल कर इन भाषाओं की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ की जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य की जनजातीय भाषा एवं क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्धन और विकास सरकार की प्राथमिकता में है. अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के घंटी आधारित विशेषज्ञ शिक्षकों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई प्रारंभ की जा सके. बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल एवं शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-sela-tunnel-in-arunachal-says-congress-has-played-with-the-countrys-security/">प्रधानमंत्री

मोदी ने अरुणाचल में सेला सुरंग का उद्घाटन किया, कहा, कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही