Search

 
 
 

चतरा: राइफल शूटिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीम गई पंजाब

 
Chatra: राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ी पंजाब के लिए रवाना हो गए. सभी खिलाड़ी 8 जनवरी से 18 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. इस टूर्नामेंट में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की ओर से खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. राइफल शूटिंग इवेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सचिन कुमार, फैक हसन, ऋषभ झा व सोनी कुमारी के नाम शामिल हैं. वहीं पिस्टल शूटिंग इवेंट में भाग लेने वाली खिलाड़ियों में मात्र स्नेहा कुमारी हैं. ये सभी खिलाड़ी चतरा राइफल शूटिंग क्लब से हैं और कोच नितीश कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं. रवाना होने से पहले नितीश ने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया और उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उन्होंने भरोसा जताया कि ये खिलाड़ी जीतकर न सिर्फ जिले बल्कि विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन करेंगे. बता दें कि चतरा जिले में शूटिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. इसकी सफलता के पीछे चतरा राइफल शूटिंग क्लब का महत्वपूर्ण योगदान है. कोच नितीश के नेतृत्व और मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को अपने सपने पूरे करने का मंच मिल रहा है. पूरा जिला और विश्वविद्यालय इन खिलाड़ियों की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही