Search

 
 
 

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी , दो नए चेहरे को भी मौका

भारत टेस्ट टीम में शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन को जगह मिली है.
 

Lagatar Desk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इस बार दो नए खिलाड़ियों गुरनूर बराड़ और सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. 

 

गुरनूर बराड़ ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था. वहीं मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ बल्लेबाज सारांश जैन ने भी शानदार घरेलू प्रदर्शन किया था. दोनों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में जगह दी गई है.

 

 

 

इस बार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है. वह इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हुए थे और अभी पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं. श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट से आराम दिया गया था. 

 

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को जगह मिली है. लेकिन उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. अगर दोनों पूरी तरह फिट पाए जाते हैं, तभी वे टीम का हिस्सा रहेंगे. 

 

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

भारत टेस्ट टीम में शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन को जगह मिली है. 

 

15 से पहला, 23 से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा. वहीं दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा. टीम इंडिया 4 अगस्त को श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी, जहां वो 7 अगस्त से कोलंबो में एक 4 दिनी वॉर्म अप मैच भी खेलेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही