Search

 
 
 

रांची में टीम इंडिया की तैयारी तेज, JSCA स्टेडियम में शुरू हुई प्रैक्टिस

Ranchi: रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर टीम इंडिया ने आज से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. जो खिलाड़ी कल तक रांची पहुंच चुके थे, वही आज JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में प्रैक्टिस में उतरे.
 

Ranchi: रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर टीम इंडिया ने आज से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. जो खिलाड़ी कल तक रांची पहुंच चुके थे, वही आज JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में प्रैक्टिस में उतरे. बाकी खिलाड़ियों की टीम आज शाम रांची पहुंचेगी और वे कल से अपना अभ्यास शुरू करेंगे.

Uploaded Image

 

आज हुए नेट सेशन में खिलाड़ियों ने फिटनेस से लेकर बैटिंग-बॉलिंग तक सभी पहलुओं पर जमकर पसीना बहाया. टीम के कप्तान रोहित शर्मा नेट्स में लंबे समय तक बल्लेबाजी करते दिखे. उनके सामने राज्य के तेज और स्पिन गेंदबाजों ने गेंदबाजी कराई, ताकि वे मैच के लिए अच्छी लय में आ सकें. रोहित ने नेट्स में ड्राइव, पुल और बैकफुट शॉट्स पर खासतौर पर फोकस किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही