Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खिताबी मुकाबले में भिड़ेगी कमांडो और चंदवा फाइटर की टीम

Chandwa :   स्थानीय उच्च विद्यालय के खेल स्टेडियम में युवा भारत द्वारा आयोजित जस्टिस एलपीएन शाहदेव मेमोरियल टी-10 कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट समाप्ति की ओर है. सेमीफाइनल मुकाबले में कमांडो क्रिकेट क्लब ने चंदवा थाना की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया वहीं चंदवा फाइटर की टीम ने बरवाडी क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल खेलने का हकदार बना. मंगलवार को हुए पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदवा थाना की टीम ने 66 रनों का स्कर खड़ा किया, जवाबी पारी खेलने उतरी कमांडो क्रिकेट क्लब ने बिना किसी नुकसान के 4 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. जमील ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाये. उन्हें मैन ऑफ द घोषित किया गया. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-leader-told-hurl-health-center-to-cheat-the-public/">धनबाद:

भाजपा नेता ने हर्ल हेल्थ सेंटर को बताया जनता के साथ धोखा

दूसरे सेमीफाइनल में राजा तिवारी बने ‘मैन ऑफ द मैच’

दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदवा फाइटर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 93 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरवाडीह क्रिकेट क्लब 70 रनों पर सिमट गयी. ‘मैन ऑफ द मैच’ राजा तिवारी को चुना गया. उन्होंने 4 विकेट लिए और 15 रन भी बनाये. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ने राजा तिवारी को पुरस्कृत किया. खिताबी मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा. टूर्नामेंट को सफल बनाने में दारा, मनीष, अक्षय, आकाश, दीपू, दीपक, सन्नी दुबे का प्रमुख योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: भाजपा">https://lagatar.in/bjp-working-committee-meeting-workers-got-the-task-of-14-lok-sabha-seats-in-14-months/">भाजपा

कार्यसमिति की बैठक : कार्यकर्ताओं को मिला 14 महीने में 14 लोकसभा सीटों का टास्क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही