Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर, गढ़वा, दुमका, लोहरदगा, प सिंहभूम और गिरिडीह की टीम जीती

Ranchi : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022-23 के पांचवें दिन सभी 6 ग्रुप के मुकाबले निर्धारित मैदान में खेले गए. गुरुवार को जमशेदपुर, गढ़वा, दुमका, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और गिरिडीह की टीम ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक अर्जित किये. दिन का पहला मुकाबला गिरिडीह स्टेडियम में मेजबान और पाकुड़ के बीच खेला गया, जिसमें गिरिडीह ने 217 रनाें की बड़ी जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरिडीह ने 10 विकेट खोकर 292 रनों का स्कोर खड़ा किया. गिरिडीह की ओर से राणा शौर्य प्रताप ने 54 गेंदो में 4 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली. वहीं कुणाल कुमार साहू ने 51 और सौरभ शर्मा ने 49 रनों का योगदान दिया. पाकुड़ की ओर से रोशन कुमार मिश्रा ने 3 विकेट झटके. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकुड़ की टीम ने गिरिडीह के फुरकान अंसारी और सत्यम कुमार के आगे घुटने टेक दिये. फुरकान ने जहां 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, वहीं सत्यम ने 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई और पाकुड़ को 75 रनाें पर ढेर कर दिया. पाकुड़ की ओर से अर्जुन गोस्वामी ने सर्वाधिक 20 रन बनाए. फुरकान अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

वेल्स क्रिकेट ग्राउंड हजारीबाग में खेला गया दूसरा मैच

दिन का दूसरा मैच लोहरदगा और हजारीबाग के बीच वेल्स क्रिकेट ग्राउंड हजारीबाग में खेला गया, जिसमें लोहरदगा ने 128 रनों से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर लोहरदगा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 225 रन बनाए. टीम की ओर से राजीव गिरी ने 53 और हर्षन सिंह ने 50 रनों की पारी खेली. हजारीबाग के पीयूष कुमार ने 4 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हजारीबाग की टीम 97 रनों पर ढेर हाे गई. हजारीबाग की ओर से कुमार आर्यन ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली. वहीं लोहरदगा की ओर से आदित्य कुमार ने 3 और राजीव गिरी ने 2 विकेट लिए. राजीव गिरी को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ द मैच चुना गया.

दुमका के चैतन्य बीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया

तीसरा मैच टाटा डिगवाडीह स्टेडियम धनबाद में दुमका और गोड्डा के बीच खेला गया, जिसमें दुमका ने 66 रनों से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका ने 10 विकेट खोकर 215 रन बनाए. दुमका की ओर से चैतन्य बीर ने 55 और हर्षित सेन ने 33 रनों का योगदान दिया. गोड्डा की ओर से समीप कुमार और रविंदर कुमार साह ने 2-2 विकेट लिए. दूसरी पारी में गोड्डा की टीम 149 रन बनाकर ढेर हो गई. गोड्डा की ओर से कुमार जयंत ने 32 रनों की पारी खेली. वहीं दुमका के विभु कुमार ने 4 और चैतन्य बीर ने 2 विकेट लिए. दुमका के चैतन्य बीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

देवघर में जमशेदपुर और साहिबगंज के बीच खेला गया मैच

दिन का चौथा मैच केकेएन स्टेडियम देवघर में जमशेदपुर और साहिबगंज के बीच खेला गया, जिसमें जमशेदपुर 148 रनों से विजयी रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर ने हिमांशु राव के 105 और अभिनाश तिवारी के 53 रनों की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 239 रनों का स्कोर खड़ा किया. साहिबगंज के पीयूष गुप्ता ने 4 विकेट लिए. दूसरी पारी में साहिबगंज की टीम 89 रन बनाकर ढेर हो गई. जमशेदपुर के सूरज पाल ने 4, तो मरनूरी विजय ने 2 विकेट झटके. साहिबगंज की ओर से कप्तान संतोष राज ने 19 रन बनाए. हिमांशु राव को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

गढ़वा ने दो विकेटों से जीत हासिल की

पांचवां मैच जिला स्टेडियम लातेहार में गढ़वा और गुमला के बीच खेला गया, जिसमें गढ़वा ने दो विकेटों से जीत हासिल की. गुमला ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 137 रनों पर सिमट गयी. राहुल कुमार 45, एकलव्य उरांव 25 व आयुष राज ने 23 रन बनाये. गढ़वा की ओर से अंकित राज ने 4, मानश दीप ने 3 और अभिषेक दुबे ने 2 विकेट चटकाये. जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की टीम 27वें ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. प्रकाश यादव नाबाद 28 तथा अभिषेक कुमार नाबाद 23 रनों का योगदान दिया. गुमला की ओर से राहुल कुमार प्रसाद तीन व आशीष कुमार ने दो विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गढ़वा के अंकित राज को लातेहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने प्रदान किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव अमलेश कुमार सिंह , संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, कमिटी सदस्य नीरज कुमार सिंह , लाल आशीष नाथ सहदेव , दिलीप कुमार प्रसाद, शैलेश कुमार, अश्विनी सिंह व श्रवण महली आदि उपस्थित थे.

ऋतिक सेठ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

दिन का आखिरी मुकाबला पुलिस लाइन मैदान चंदवारा कोडरमा में चतरा और पश्चिम सिंहभूम के बीच खेला गया, जिसमें पश्चिम सिंहभूम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चतरा की टीम 148 रनों पर ऑल आउट हो गई. पश्चिम सिंहभूम के ऋतिक सेठ और पीयूष त्यागी ने 2-2 विकेट लिए. वहीं चतरा की ओर से सचिन कुमार ने 68 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए पश्चिम सिंहभूम ने 29 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर जीत हासिल की. टीम की ओर से कार्तिक कृष्ण ने नाबाद 33 और अर्चित अगस्टीन कुजूर ने 25 रनों की पारी खेली. चतरा के पीयूष राज ने 3 विकेट लिए. इस मैच में ऋतिक सेठ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/power-crisis-in-jharkhand-is-over-for-now-supply-is-getting-according-to-demand/">झारखंड

में बिजली संकट फिलहाल खत्म, मांग के अनुरूप हो रही आपूर्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही