- अब विभागीय स्वीकृति के बाद कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव
Ranchi News : रांची में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. तकनीकी खामियों के कारण लौटाई गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुधार के बाद परियोजना प्राधिकृत समिति से मंजूरी मिल गई है.
इसे भी पढ़ें...
नगर विकास विभाग ने तकनीकी खामियां मिलने के बाद डीपीआर जूडको को वापस लौटा दिया था. इसके बाद डीपीआर में जरूरी सुधार किए गए. संशोधित प्रस्ताव को परियोजना प्राधिकृत समिति के समक्ष रखा गया. समिति से अब परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है.
अब फाइल विभागीय स्वीकृति के चरण में है. विभागीय स्तर पर स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद यानी कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा.
करीब 33 एकड़ में प्रस्तावित यह परियोजना रांची की परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आईएसबीटी बनने के बाद अंतरराज्यीय बसों के संचालन के लिए एक व्यवस्थित टर्मिनल उपलब्ध होगा. इससे यात्रियों को भी एक जगह पर जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

