Search

 
 
 

लातेहार: जहरीले सांप के डंसने से किशोरी की मौत

 
Latehar: बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के नावाडीह में जहरीले सांप के काटने से 14 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार राजा गंझु की पुत्री प्रमिला कुमारी को शुक्रवार की शाम जहरीले सांप ने डस लिया था. सांप के डसने के बाद किशोरी की स्थिति बिगड़ने लगी. परिजनो ने किशोरी को बेहोशी की हालत में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया जाता है कि प्रमिला अपने घर में कुछ काम कर रही थी, इसी दौरान एक विषैली सांप ने उसे डस लिया. इससे वह अचेत हो गई. किशोरी की मौत के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/effect-of-monsoon-seen-in-jharkhand-rain-occurred-in-many-cities-of-state-people-got-relief-from-the-heat/">झारखंड

में दिखा मानसून का असर, राज्य के कई शहरों में हुई बारिश…गर्मी से मिली लोगों को राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही