Search

 
 
 

Jamshedpur News: छोटा बांकी डैम में नहाने गया किशोर डूबा

एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित छोटा बांकी डैम में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. दोस्तों के साथ घूमने और नहाने गया 16 वर्षीय राहुल डैम के गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित छोटा बांकी डैम में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. दोस्तों के साथ घूमने और नहाने गया 16 वर्षीय राहुल डैम में डूब गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, राहुल जेम्को का रहने वाला था. रविवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ छोटा बांकी डैम घूमने गया था. इस दौरान सभी दोस्त डैम में नहाने उतर गए. बताया जा रहा है कि नहाते समय राहुल जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ा, उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और वह संतुलन खोकर गहरे पानी में चला गया. उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में वह पानी में डूब गया और फिर दिखाई नहीं दिया.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में डैम पर पहुंच गए. राहुल के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सर्च अभियान शुरू कराया.

 

राहुल की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया. गोताखोरों ने डैम में कई बार तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक राहुल का कोई पता नहीं चल सका. पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और किशोर की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

 

इस घटना के बाद छोटा बांकी डैम पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने लोगों से गहरे पानी में उतरने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही