Search

 
 
 

तेजप्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

 
Patna : लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है. (पढ़ें, बांका">https://lagatar.in/banka-93-children-complained-of-stomach-ache-and-vomiting-after-eating-mid-day-meal/">बांका

: मिड डे मिल खाने के बाद 93 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती)

बैठक से घर लौटने के बाद सीने में दर्द उठा

जानकारी के अनुसार, पटना के अरण्य भवन स्थित सभागार में तेजप्रताप यादव की अध्यक्षता में बुधवार को विभागीय बैठक थी. बैठक में जलवायु परिवर्त्तन और जैव विविधता संतुलित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इसको लेकर तेजप्रताप यादव ने सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. बैठक के बाद तेजप्रताप अपने आवास लौट आये. देर रात उनको सीने में दर्द होने लगा.जिसके बाद आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-termed-the-manipur-incident-as-shameful-said-the-culprits-will-not-be-forgiven/">पीएम

मोदी ने मणिपुर की घटना को शर्मनाक बताया, कहा, दोषियों को माफ नहीं किया जायेगा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही