Search

 
 
 

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, सरकार से वादे निभाने की उम्मीद जताई

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आखिरकार नई सरकार का गठन हो गया. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली.  राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई दी है.
 

Lagatar Desk :  बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आखिरकार नई सरकार का गठन हो गया. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली.  राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई दी है.

 

तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं. 

 

राजद नेता ने आगे कहा कि आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरकर अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करेगी. साथ ही बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही