Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू यादव के बंधक बनाये जाने के तेजप्रताप के आरोप को तेजस्वी ने किया खारिज

Advertisement
Advertisement
Patna: राजद में आंतरिक कलह फिर से उभरने लगे हैं. राजद नेता तेजप्रताप यादव ने जहां दिल्ली में लालू यादव को बंधक बनाये जाने की बात कही थी, उसे तेजस्वी यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है.

लालू यादव को बंधक बनाने की बात बहुत छोटी है

दिल्ली से पटना लौटने पर छोटे भाई तेजस्वी यादव ने ने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें तेजप्रताप ने लालू यादव को दिल्ली में बंधक बनाए जाने की बात कही थी. तेजस्वी ने कहा कि लालू यादव का व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि उन्हें बंधक बनाने की बात बहुत छोटी है. लालू प्रसाद यादव लंबे समय तक बिहार का मुख्यमंत्री रहे और देश के रेल मंत्री रहे. लालू जी ने लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने जैसा काम किया. इस तरह लालू प्रसाद यादव की देश और बिहार में बड़ी पहचान है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/two-sisters-die-of-viral-fever-in-bihars-gaya/">बिहार

के गया में जानलेवा बुखार से दो बहनों की मौत

तेजस्वी ने तेजप्रताप का नाम नहीं लिया

हालांकि इस बीच तेजस्वी यादव ने एक बार भी तेजप्रताप का नाम नहीं लिया. साथ ही तेजस्वी ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार थके हुए मुख्यमंत्री हैं. उनसे बिहार संभल नहीं रहा है. नीति आयोग की रिपोर्ट को हथियार बनाकर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यही बिहार की असलियत है. बता दें कि शनिवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने छात्र जनशक्ति परिषद के एक कार्यक्रम में कहा था कि लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बना लिया गया है. उन्हें पटना नहीं आने दिया जा रहा है. आरजेडी में कुछ लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं. तेजस्वी ने इसे खारिज कर मामले को शांत करने की कोशिश की है. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/target-to-vaccinate-40-lakh-people-in-bihar-today-more-than-15-thousand-vaccination-centers-have-been-set-up/">बिहार

में आज 40 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य, 15 हजार से अधिक टीकाकरण केंद्र बनाये गये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही