Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्विनी कर्मचारी संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, कहा- बेरोजगार हो जाएंगे 476 कर्मी

Latehar : तेजस्विनी कर्मचारी संघ ने राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री सह लातेहार जिला प्रभारी जोबा मांझी को एक ज्ञापन सौंपा है. मंत्री मांझी लातेहार में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्नवयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेने गुरुवार को लातेहार पहुंची थी. स्थानीय परिषद में तेजस्विनी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंत्री से मुलाकात की. जिला अध्यक्ष ने मंत्री को बताया कि लातेहार जिला में तेजस्विनी परियोजना साल 2019 में शुरू किया गया था. उसके बाद से वे पूरी ईमानदारी व तन्मयता से काम कर रहे हैं. लातेहार जिला में 580 तेजस्विनी क्लब का गठन किया गया है और 46 हजार किशोरियों एवं युवतियों को इस परियोजना से जोड़ा गया है. जिले में कुल 476 तेजस्विनी परियोजना के कर्मचारी हैं. उन्होंने बताया कि विभागीय सचिव के द्वारा आगामी 25 अगस्त तक इस परियोजना को समाप्त कर बंद कर देने का निर्देश जारी किया गया है और परियोजना को जेएसएलपीसी में विलय कर देने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इतने सालों तक सेवा देने के बाद अचानक परियोजना को बंद कर देने से परियोजना के कर्मी बेरोजगार हो जायेंगे, उनके समक्ष भूखे मरने की नौबत आ जायेगी. श्री कुमार ने तेजस्विनी कर्मचारियों का दीर्घकालीन सेवा विस्तार एवं स्थायी समायोजन की मांग की. इस पर मंत्री ने परियोजना कर्मियों को धैर्य से काम लेने की बात कही और कहा कि उनके साथ न्याय किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/the-additional-collector-does-not-obey-even-the-orders-of-the-dc-know-the-whole-matter/">डीसी

के आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही