Search

 
 
 

DSPMU में 27 अक्टूबर से शुरू होगी टेली करियर काउंसलिंग, VC देंगे विद्यार्थियों के सवालों के जवाब

Ranchi  News : अपने परिसर से बाहर के विद्यार्थियों के लिए इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला DSPMU झारखंड का पहला विश्वविद्यालय होगा.विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक और अकादमिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है. इसके तहत प्रत्येक सप्ताह शनिवार को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक टेली काउंसलिंग होगी.
 
डॉ. राजीव मनोहर

Ranchi  News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU)में 27 अक्टूबर 2026 से टेली करियर काउंसलिंग की शुरुआत होगी. इस पहल के तहत झारखंड के किसी भी क्षेत्र के विद्यार्थी फोन के माध्यम से विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी शैक्षणिक समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे. 

 

 

अपने परिसर से बाहर के विद्यार्थियों के लिए इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला DSPMU झारखंड का पहला विश्वविद्यालय होगा.विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक और अकादमिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है. इसके तहत प्रत्येक सप्ताह शनिवार को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक टेली काउंसलिंग होगी. 

 

विद्यार्थी निर्धारित दूरभाष संख्या 0651-2913013 पर फोन कर विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे.काउंसलिंग के दौरान 12वीं के बाद करियर विकल्प, इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी, नेट परीक्षा, कंप्यूटर के क्षेत्र में करियर, कला, विज्ञान और मानविकी विषयों में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी.

 

इसके अलावा प्रबंधन, बैंकिंग, सेना और रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े सवाल भी पूछे जा सकेंगे. विद्यार्थी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ विभिन्न सरकारी व व्यावसायिक नौकरियों की तैयारी पर भी मार्गदर्शन ले सकेंगे.

 

पहले दिन कुलपति करेंगे विद्यार्थियों से संवाद

 

पहली टेली काउंसलिंग 27 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक आयोजित होगी. इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर स्वयं विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देंगे. विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विभिन्न अकादमिक पाठ्यक्रमों और उनसे जुड़ी शैक्षणिक समस्याओं पर सीधे कुलपति से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

 

विश्वविद्यालय का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से शैक्षणिक मार्गदर्शन को अधिक सुलभ बनाना है. इससे संताल परगना, पलामू, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, चाईबासा, जमशेदपुर, खूंटी, गिरिडीह और धनबाद समेत राज्य के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

 

इस कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के जनसंपर्क एवं सामुदायिक प्रसार विभाग द्वारा किया जाएगा. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के निदेशक, जनसंपर्क डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही