Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेली समाज की मांग – भाजपा दे 5 जिलाध्यक्ष पद की भागीदारी व लोकसभा की 3 सीट

Ranchi: झारखंड में तेली समाज को राजनीतिक व संगठनात्मक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग लगातार उठ रही है. शुक्रवार को कचहरी चौक स्थित होटल में तेली अधिकार मंच और राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के लोग मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान तेली समाज के लोगों ने कहा कि तेली समाज ने वर्षों से भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में तेली समाज को राजनीतिक व संगठनात्मक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग लगातार उठ रही है. शुक्रवार को कचहरी चौक स्थित होटल में तेली अधिकार मंच और राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के लोग मीडिया से रूबरू हुए.

 


इस दौरान तेली समाज के लोगों ने कहा कि तेली समाज ने वर्षों से भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसके बावजूद समाज को भागीदारी नहीं मिल रही है. भाजपा समर्थित लोगों ने कहा कि 1980 के दशक में जब भारतीय जनता पार्टी को बहुत कम लोग जानते थे, तब तेली समाज ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम किया.

 


कहा कि आज भी लगभग 90 प्रतिशत तेली समाज भाजपा को समर्थन देता है, लेकिन इसके बावजूद समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी से वंचित किया जा रहा है. मंच के लोगों ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर तेली समाज को अधिकार और प्रतिनिधित्व की मांग की गई. उन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और संगठन में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है.

 

तेली समाज ने विधानसभा में मांगे 18 सीट


राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन महिला प्रदेश अध्यक्ष तेली प्रियंका कुमारी, रामविलास साहु ने कहा कि राज्यसभा में एक सीट, लोकसभा में तीन सीट,विधानसभा में 18 सीट और संगठन में महामंत्री पद तेली समाज को दिया जाए. इसके साथ ही झारखंड के 24 जिलों में से कम से कम पांच जिलों में भाजपा में जिलाध्यक्ष के पद की मांग की. इसमें हजारीबाग, गुमला, चतरा, जमशेदपुर और धनबाद शामिल हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही