Search

 
 
 

आरआर स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गापूजा पंडाल में दिखेगा टेंपल ऑफ टुगेदर मंदिर

Ranchi News: दुर्गापूजा उत्सव में बनारस से सात आचार्य आयेंगे. जो श्रद्धालुओं के लिए गंगा आरती किए जायेंगे. 15 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन मां दुर्गा के भक्तों के बीच प्रसाद, खीर, खिचड़ी, हलवा का वितरण किया जायेगा. बड़ा तालाब में मां का विसर्जन किया जाएगा.
 
आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गापूजा पंडाल
  • 80 लाख रूपये की लागत से हो रहा है निर्माण

Ranchi News: राजधानी के रातु रोड के आरआर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से इस बार नोयडा का टेंम्पल ऑफ टुगेदर मंदिर को दुर्गा पंडाल में दिखाया जाएगा. यह दुर्गापूजा पंडाल में करीब 80 लाख रूपये खर्च किया जा रहा है. यह पंडाल 80 फीट ऊंचाई और 120 फीट चौड़ाई होगी. दुर्गापूजा का भव्य पंडाल बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगर को बुलाए गए हैं. पंडाल के अंदर दुर्गा मां का भव्य प्रतिमा स्थापित किया जायेगा. एक बार में करीब 100 श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे. 15 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए पंडाल का पट खोल दिए जायेंगे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 50 वॉलेंटियर तैनात किए जायेंगे.

 
दुर्गापूजा उत्सव में बनारस से सात आचार्य आयेंगे. जो श्रद्धालुओं के लिए गंगा आरती किए जायेंगे. 15 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन मां दुर्गा के भक्तों के बीच प्रसाद, खीर, खिचड़ी, हलवा का वितरण किया जायेगा. बड़ा तालाब में मां का विसर्जन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें - 


पंडाल में भगवान कृष्ण श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते दिखेंगे  

आरआर स्पोर्टिंग क्लब का अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि इस बार ह्स्तशिल्प का बेजोड़ कलाकृति की झलक को भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं. दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा. पंडाल तक पहुंचने के लिए कई प्रवेश द्वार बनाये जायेंगे. हजारों लरी लाइटों से रातु रोड को जगमगाये जायेंगे. सभी प्रवेश द्वार पर विभिन्न रंग बिरंगे लाइट श्रद्धालों को आकर्षित करेंगे. इन लाइटों में विभिन्न देवी देवताओं को दिखाया जाएगा. जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा. इस पंडाल में भगवान कृष्ण श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते दिखेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही