Search

 
 
 

East Singhbhum News: स्वर्णरेखा पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल बहा, झारखंड-बंगाल का संपर्क टूटा, लोग परेशान

बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत के रंगुनिया गांव से सटे पश्चिम बंगाल क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण बह गया है, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. इस पुल के टूटने से रंगुनिया, भागाकुली, पंचाण्डो और चित्रेश्वर समेत कई गांवों के लोगों को गोपीबल्लवपुर जाने के लिए मात्र 13 किलोमीटर की जगह अब बहरागोड़ा और फेंकोघाट होकर करीब 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है.
 

Baharagora(Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत के रंगुनिया गांव से सटे पश्चिम बंगाल क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण बह गया है, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. इस पुल के टूटने से रंगुनिया, भागाकुली, पंचाण्डो और चित्रेश्वर समेत कई गांवों के लोगों को गोपीबल्लवपुर जाने के लिए मात्र 13 किलोमीटर की जगह अब बहरागोड़ा और फेंकोघाट होकर करीब 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. 


पुल बहने से जहां रोजमर्रा की सब्जियां बेचने वाले छोटे कारोबारियों का परिवहन खर्च बढ़ने से भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तोपसिया अस्पताल ले जाने में भी परेशानी हो रही है. हालांकि पुल निर्माण समिति ने दीपावली के बाद नदी का जलस्तर सामान्य होने पर दोबारा अस्थायी पुल और संपर्क सड़क बनाने की बात कही है, लेकिन ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए यहां एक पक्के और स्थायी पुल के निर्माण की पुरजोर मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही