Search

 
 
 

सदर अस्पताल में मेडिकल गैस सिस्टम के रखरखाव के लिए टेंडर, 29 जून तक आवेदन

सदर अस्पताल, रांची में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम के संचालन और रखरखाव के लिए जिला प्रशासन ने निविदा जारी की है. इसके तहत प्रतिष्ठित फर्मों, अधिकृत एजेंसियों और निर्माताओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए गए हैं. यह कार्य अनटाइड फंड के तहत एक वर्ष यानी 12 माह की अवधि के लिए कराया जाएगा.
 

Ranchi: सदर अस्पताल, रांची में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम के संचालन और रखरखाव के लिए जिला प्रशासन ने निविदा जारी की है. इसके तहत प्रतिष्ठित फर्मों, अधिकृत एजेंसियों और निर्माताओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए गए हैं. यह कार्य अनटाइड फंड के तहत एक वर्ष यानी 12 माह की अवधि के लिए कराया जाएगा.

 

जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक एजेंसियां 29 जून को सुबह 11:30 बजे तक अपना प्रस्ताव जिला योजना कार्यालय, विकास भवन, रांची में जमा कर सकती हैं. प्राप्त प्रस्तावों को उसी दिन दोपहर 1:30 बजे विकास भवन के द्वितीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में खोला जाएगा.

 

निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एजेंसियों को उपायुक्त, रांची के पक्ष में 50 हजार रुपये की बयाना राशि (EMD) डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करनी होगी.

 

 

चयनित एजेंसी को अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन सिस्टम, वैक्यूम सिस्टम और कंप्रेस्ड एयर सिस्टम सहित मेडिकल गैस पाइपलाइन से जुड़े उपकरणों का संचालन और रखरखाव करना होगा. एजेंसी को छुट्टियों सहित 24 घंटे मैनपावर उपलब्ध करानी होगी ताकि सिस्टम का संचालन बिना बाधा जारी रहे.

 

इसके अलावा एजेंसी को सभी इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंस्टॉलेशन का नियमित निरीक्षण, सफाई, पाइप जोड़ों में लीकेज की जांच और आवश्यक रखरखाव का कार्य करना होगा. छोटे-मोटे मरम्मत कार्य और रूटीन सर्विसिंग नि:शुल्क करनी होगी, जबकि बड़े सुधार और पार्ट्स बदलने पर निर्धारित नियमों के अनुसार भुगतान किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर सभी ब्रेकडाउन कॉल्स का भी तत्काल समाधान करना होगा.

 

निविदा में वही एजेंसियां भाग ले सकेंगी, जिनका पिछले दो वर्षों का टर्नओवर, लाभ-हानि विवरण और ऑडिट रिपोर्ट संतोषजनक हो. साथ ही मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम के निर्माण या रखरखाव का अनुभव होना आवश्यक है. झारखंड, विशेषकर सदर अस्पताल में इसी तरह के कार्य का अनुभव रखने वाली एजेंसियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

 

प्रशासन ने कहा है कि निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी रांची जिला प्रशासन की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है. कार्यालय समय में हेल्पलाइन के माध्यम से भी जानकारी ली जा सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही