Search

 
 
 

टेंडर में भवन निर्माण के अनुभव की शर्त लगायी, पर गार्ड वाल बनाने वालों को काम दिया

Ranchi/Giridih  : राज्य के ग्रामीण विकास विभाग को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा गया कि गिरिडीह जिले में 2020 से अब तक NREP द्वारा निकाले गये टेंडरों में नियमों का उल्लंघन किया गया है. इस मामले में हेल्थ-सब-सेंटर के के लिए निकाले गये टेंडर (NREP/GIRlDlH/06/2022-23) को उदाहरण के तौर पर पेश किया गया है.
 
ग्रामीण विकास विभाग झारखंड

Ranchi/Giridih  : गिरिडीह जिले के हेल्थ सब-सेंटर के टेंडर में ठेकेदार के पास भवन निर्माण का अनुभव होने की शर्त लगायी गयी थी. लेकिन नियमों को उल्लंघन कर गार्ड वाल और चेक डैम मरम्मत के अनुभव वाले ठेकेदारों को काम दे दिया. स्थानीय लोगों ने इससे संबंधित शिकायत ग्रामीण विकास विभाग से की है. साथ ही मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

 

राज्य के ग्रामीण विकास विभाग को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा गया कि गिरिडीह जिले में 2020 से अब तक NREP द्वारा निकाले गये टेंडरों में नियमों का उल्लंघन किया गया है. इस मामले में हेल्थ-सब-सेंटर के के लिए निकाले गये टेंडर (NREP/GIRlDlH/06/2022-23) को उदाहरण के तौर पर पेश किया गया है.

 

इसमें कहा गया है कि इस टेंडर में ठेकेदार के पास भवन निर्माण का अनुभव होने की शर्त लगायी गयी थी. लेकिन गार्ड वाल, चेक डैम मरम्मत, पुलिया आदि के अनुभव वाले ठेकेदारों को काम दे दिया गया. इस टेंडर के माध्यम से कुल 26 योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना था. हर योजना की लागत 55.50 लाख रुपये थी.

इसे भी पढ़ें 

 

सरकार को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन कर टेंडर देने वालों में पूर्व कार्यपालक अभियंता अजीत कमार, वर्तमान कार्यपालक अभियंता प्रेमचंद कुजूर और लेखा लिपिक अवधेश कुमार शामिल हैं.

 

शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि टेंडर (NREP GIRIDIH/06/2026-27) में शामिल होने वाले अनेक ठेकेदारों ने अनुभव, टर्न ओवर, मशीन-टूल्स सहित अन्य जरूरी दस्तावेज फर्जी लगाये हैं. लेकिन टेंडर का फैसला करने से पहले इनकी जांच नहीं करायी गयी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही