Search

 
 
 

रांची में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का टेंडरर मीट, 36 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे

 
Ranchi: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत रांची में निविदादाता (टेंडरर) मीट का आयोजन किया गया. जिसमें राष्ट्रीय स्तर की 36 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. निविदादाताओं को संबोधित करते हुए राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक अमित कुमार ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत झारखंड के साहिबगंज और राजमहल में गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने के बाद अब दामोदर नदी को स्वच्छ किया जा रहा है. इसके लिए रामगढ़, फुसरो और धनबाद नगर निकाय के सभी जलस्त्रोतों और नालों के पानी को एसटीपी में शुद्ध करने के बाद ही दामोदर में भेजा जाएगा. इन सभी निकायों में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं. इसे पढ़ें- भू-गर्भ">https://lagatar.in/governments-emphasis-on-surface-water-scheme-in-view-of-ground-water-situation-minister/">भू-गर्भ

जल की स्थिति को देखते हुए सरकार का जोर सरफेस वाटर स्कीम पर : मंत्री
उन्होंने कहा कि निविदादाता इन तीन शहरों के एसटीपी निर्माण के साथ-साथ प्रदेश के सभी नगर निकायों में पेयजल और सेप्टेज की कई योजनाएं हैं. जिसमें आप जुड़ सकते हैं. इन योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए सरकार पैसे की कमी नहीं होने देगी. इसे भी पढ़ें- डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-two-day-gayatri-mahayagya-begins-in-jambani-women-participate-in-the-procession/">डुमरिया

 : जामबनी में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू, शोभायात्रा में शामिल हुईं महिलाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही