Search

Tennis : विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे आर्थर फेरी, ज्वेरेव से अगला मुकाबला

London : विंबलडन 2026 में ब्रिटेन के आर्थर फेरी ने क्वार्टर फाइनल मैच में फ्लेवियो कोबोली को 6-4, 7-6(4), 6-0 से हरा दिया. यह मैच गुरूवार को लंदन के सेंटर कोर्ट पर खेला गया. आर्थर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली के खिलाड़ी कोबोली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. 23 वर्षीय यह खिलाड़ी ओपन युग में ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला ब्रिटिश वाइल्डकार्ड खिलाड़ी है.
 
इसे भी पढ़ें...

सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में फेरी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. उन्होंने पहला सेट 6-4 से जीता. इसके बाद दूसरे सेट का टाई-ब्रेक 7-4 से अपने नाम किया. फिर तीसरा सेट में 6-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

फेरी का अगला मुकाबला रविवार को ऑल इंग्लैंड क्लब में अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा. इसी के साथ आर्थर क्रोएशियाई दिग्गज गोरान इवानिसेविच की बराबरी करते हुए विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी बन गए.

आर्थर ने चिलचिलाती धूप में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन कर टॉप-10 स्टार कोबोली को हराया और एसडब्ल्यू19 में सबसे कम रैंकिंग वाले मेंस सिंगल्स सेमीफाइनलिस्ट बने. उनसे पहले, साल 2001 में तत्कालीन वर्ल्ड नंबर 125 गोरान इवानिसेविच ने खिताब जीता था.

फेरी ओपन एरा में विंबलडन पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पांचवे ब्रिटिश खिलाड़ी बने. उनसे पहले एंडी मरे (7 बार), टिम हेनमैन (4 बार), रोजर टेलर (2 बार) और कैमरून नॉरी (1 बार) एक बार सेमीफाइल में पहुंचे थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही