Search

 
 
 

Tennis : मार्सेलो व जेलेना की जोड़ी ने जीता विंबलडन मिक्स्ड डबल्स का खिताब

London : मार्सेलो अरेवालो और जेलेना ओस्टापेंको की जोडी ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का मिक्स्ड डबल्स खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमैन्स की जोड़ी को 4-6, 7-5, 6-2 से हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को लंदन के सेंट्रल कोर्ट पर खेला गया.
 

London : मार्सेलो अरेवालो और जेलेना ओस्टापेंको की जोड़ी ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का मिक्स्ड डबल्स खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमैन्स की जोड़ी को 4-6, 7-5, 6-2 से हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को लंदन के सेंट्रल कोर्ट पर खेला गया. 

इसे भी पढ़ें...

 

ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी हंटर और पोलमैन्स की शुरुआत शानदार रही. उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी. पहला सेट उन्होंने 6-4 से जीता. दूसरे सेट में भी उन्होंने जल्दी सर्विस ब्रेक हासिल कर 3-1 की बढ़त बना ली थी. इसके बाद ओस्टापेंको और अरेवालो ने शानदार वापसी की. दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और छह गेम जीतकर दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया. 


दो बार के फ्रेंच ओपन पुरुष युगल चैंपियन अरेवालो विंबलडन खिताब जीतने वाले पहले सल्वाडोरियन खिलाड़ी बने. वहीं, ओस्टापेंको ने अपने ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड में एक और खिताब जोड़ा, जिसमें 2017 फ्रेंच ओपन एकल खिताब और 2024 यूएस ओपन महिला युगल ट्रॉफी शामिल हैं. जीत के बाद अरेवालो ने कहा कि यह खिताब जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं अपने देश के बच्चों को प्रेरित करना चाहता हूं कि अगर आप मेहनत करें और अपने सपनों पर विश्वास रखें, तो आप जीवन में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही