Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी को दी गई आर्थिक मदद

Tenughat : तेनुघाट अधिवक्ता संघ ने शनिवार 29 अप्रैल को दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी को पचास हजार रुपये का चेक सौपा. संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा व महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि अधिवक्ता अनादि कुमार दे का निधन हो जाने पर संघ की ओर से उनकी पत्नी रानू दे को चेक दिया गया. अनादि दे वर्ष 1987 से वकालत के पेशे में थे. बीमारी के कारण इलाज के दौरान मुंबई में निधन हो गया था. वे 64 वर्ष के थे. इस संबंध में झारखंड बार काउंसिल और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भी जानकारी दी गई है. वहां से भी इन्हें मदद दी जाएगी. उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संघ के द्वारा किसी भी अधिवक्ता के निधन के बाद उनके परिवार को संघ की ओर से आर्थिक मदद की जाती है. इस मौके पर अधिवक्ता बद्री नारायण पोद्दार, सुरेश प्रसाद महतो, मनबोध कुमार दे, तपन कुमार दे, अशोक कुमार पाठक, सुभाष कटरियार, रमेंद्र कुमार सिन्हा, अभिषेक मिश्रा, जुलेश प्रसाद, कनक कुमार, जयदीप दे व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-illegal-mining-tunnels-closed-by-dodging/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अवैध माइनिंग के सुरंगों को डोजरिंग कर किया गया बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही