Search

 
 
 

कराची में Terror Attack, छह आतंकवादी, चार पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गये

पाकिस्तान के कराची में  बड़े आतंकी हमले की खबर है. शनिवार रात सिंध रेंजर्स के मुख्यालय पर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के सात आतंकियों ने हमला कर दिया.
 

Karachi : जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया. एक हमलावर को जिंदा पकड़ लिये जाने की खबर है.  मुठभेड़ लगभग डेढ़ घंटे तक चली. आतंकी हमले  में चार रेंजर्स  भी मारे गये हैं.

 

इसे भी पढ़ें....

 

बता दें कि सिंध रेंजर्स का मुख्यालय कराची के घनी आबादी वाले गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित है.   जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार आतंकियों ने विस्फोटकों से भरा वाहन मुख्य गेट से टकरा दिया.

 

इसके साथ ही  हैंड ग्रेनेड फेंकते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हमले के तुरंत बाद मुख्यालय में मौजूद रेंजर्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी.

 

हमले की सूचना मिलते ही स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (एसएसयू) के कमांडो और एंटी टेररिस्ट फोर्स (एटीएफ) की टीम ने भी वहां पहुंच कर मोर्चा संभाला. डेढ़ घंटे की भिड़ंत में  सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों को मार गिराया. एक हमलावर  जिंदा पकड़ लिया गया. इस एनकाउंटर में चार रेंजर्स भी मारे गये.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही