Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेरर फंडिंग : मुख्य आरोपी भीखन गंझू से NIA कर रही पूछताछ, TPC को लेवी देने वाले कंपनियों और लोगों के नाम का होगा खुलासा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ब्रांच रांची भीखन गंझू को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान टीपीसी संगठन को लेवी देने वाले कंपनियों और लोगों के नाम का खुलासा होने की उम्मीद है. बता दें कि उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के मोस्ट वांटेड कमांडर दस लाख के इनामी भीखन गंझू को पिछले दिनों रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें - दो">https://lagatar.in/banking-service-will-be-affected-due-to-two-day-nationwide-strike-atm-may-have-cash-problem/">दो

दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के कारण बैंकिंग सर्विस पर पड़ेगा असर, एटीएम में हो सकती है कैश की समस्या

 भीखन एनआइए का भी मोस्ट वांटेड है

चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में रहने वाला टीपीसी उग्रवादी भीखन गंझू एनआईए की रडार पर था. एनआईए ने भीखन गंझू पर टेरर फंडिंग के मामले में (कांड संख्या आरसी 05/2019/ और आरसी 06/2018) केस दर्ज किया है. बता दें कि मगध आमप्राली कोल परियोजना में टेरर फंडिंग, उग्रवादी परमेश्वर गंझू के यहां से लेवी राशि की बरामदगी व पूर्णिया आर्म्स रैकेट केस में एनआइए भीखन की तलाश कर रही थी. इसे भी पढ़ें - पड़ताल">https://lagatar.in/investigation-the-thanedar-had-lodged-an-fir-on-the-forged-signature-of-the-executive-magistrate-of-hazaribagh/">पड़ताल

: हजारीबाग के कार्यपालक दंडाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर पर थानेदार ने किया था FIR

 सैनिक, रेड्डी, आधुनिक और सुदेश केडिया देते हैं संगठन को लेवी

टीपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू ने पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में उन लोगों और कंपनियों के नाम का खुलासा किया था, जो संगठन को लेवी देते हैं. इसके साथ ही भीखन ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि संगठन का कौन-कौन आदमी लेवी वसूलता है. लेवी की वसूली चतरा के टंडवा, पिपरवार और रांची के खलारी इलाके से की जाती है. संगठन को प्रति माह करोड़ों रूपये लेवी के रूप में मिलते हैं. सूत्रों के मुताबिक, भीखन गंझू ने पुलिस को बताया है कि कोयला का कारोबार करने वाली कंपनी सैनिक कंपनी का मंगल सिंह संगठन को लेवी देता है. इसी तरह रेड्डी कंपनी का शिवा रेड्डी लेवी की रकम संगठन का उपलब्ध कराता है. खलारी निवासी शंकर यादव और लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला दिलेश्व खान भी संगठन को लेवी पहुंचाता है. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-nitish-kumar-showed-generosity-forgave-the-youth-who-attacked/">सीएम

नीतीश कुमार ने दिखायी दरियादिली, हमले करने वाले युवक को किया माफ

 कारोबारी सुदेश केडिया लेवी देने वालों में सबसे बड़ा नाम

टीपीसी संगठन को लेवी देने वालों में सबसे बड़ा नाम रांची का कोयला कारोबारी सुदेश केडिया का है. जिसे एनआइए ने टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. फिलहाल वह जमानत पर हैं और कई कंपनियों के लिये रेलवे रैक के जरिये कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं. सुदेश केडिया के अलावा उनकी कंपनी के अभिषेक कुमार औऱ समीर बनर्जी का नाम भी भीखन गंझू ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में लिया है. भीखन गंझू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को यह जानकारी भी दी है कि पिपरवार में कमेटी के जरिये लेवी की वसूली की जाती है. पिपरवार का ही ताजूद्दीन अंसारी उर्फ ताज मियां कमेटी का पैसा संगठन तक पहुंचाता है. भीखन गंझू ने दो दर्जन से अधिक उग्रवादी घटनाओं में अपनी संलिप्तता की बात कबूल की है. इसके साथ ही लेवी वसूली को लेकर टीपीसी संगठन द्वारा की गई घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी है. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wood-mafia-cut-thousands-of-trees-from-the-forest-police-seized-saw-machine/">हजारीबाग

: लकड़ी माफियाओं ने जंगल से काटे हजारों पेड़, पुलिस ने जब्त किया आरा मशीन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही