Search

 
 
 

शहर में बढ़ा कुत्तों का आतंक : एंटी रेबीज का टीका लेने पहुंचे 350 से अधिक लोग

 
Ranchi : सदर अस्पताल में एंटी रेबीज  का टीका लेने शनिवार को 350 से अधिक लोग पहुंचे. आमतौर पर दो सौ के करीब लोगों को इस सेंटर में टीका लगाया जाता है. टीका देने वाली नर्स ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कुत्ता काटने की शिकायत के साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं. अधिकतर को सड़क पर रहने वाले कुत्तों ने काटा है. उन्होंने बताया कि आमतौर पर छुट्टी के बाद वाले दिन में भीड़ तो रहती है पर पिछले एक सप्ताह से टीका लेने वालों की संख्या बढ़ी हुई है.

तीन-तीन घंटे तक लाइन में लगे रहे मरीज

एंटी रैबिज टीका केंद्र में भीड़ इतनी अधिक थी कि टीका लेने वालों को तीन तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा. लोगों ने बताया कि यहां लाइन में लगने के बाद पता चला कि पर्ची कटाना है, वहां भी करीब एक घंटे लाइन में लगे रहे. कई लोग ऐसे भी थे, जो बिना टीका लिए ही वापस लौट गए. बता दें कि सदर अस्पताल में एंटी रेबीज  नि:शुल्क दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/deadly-attack-on-sons-of-policemen-three-injured-two-referred/">पुलिसकर्मियों

के बेटों पर जानलेवा हमला, तीन घायल, दो र‍िम्‍स रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही