Search

 
 
 

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में CRPF टीम पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को निशाना बनाया है. खबर आ रही है कि कुलगाम जिले के एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया है. मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन जवान घायल हुए हैं. इनमें दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है.
 
आतंकी हमला

Lagatar Desk :  जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को निशाना बनाया है. खबर आ रही है कि कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया है. इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की खबर है. इनमें से दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. 

 

आतंकी हमले की घटना बुधवार को दिन के करीब 2.15 बजे की है. घटना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के एक चेक प्वाइंट/नाका पर हुई है. पास में ही अखरान और मीर बाजार का ईलाका है. मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर अचानक फायरिंग की. जिसमें तीन जवान घायल हो गए. फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले. घायल जवानों को अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

घटना के बाद सीआरपीएफ ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया है. एक बड़े इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस खबर को लिखे जाने वक्त आतंकियों का पहचान का पता नहीं चल पाया है. अभी तक किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही