Search

 
 
 

जम्‍मू के राजौरी में ह‍िंदू पर‍िवार पर आतंकी हमला, 3 मरे, 10 घायल

 
Jammu : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार देर शाम आतंक‍ियों ने हिंदू परिवारों पर हमला कर दिया. ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई. जबक‍ि 10 लोग घायल हुए हैं. आतंकी हमला की सूचना म‍िलते ही सुरक्षाबलों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पूरे इलाके को घेर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ये गोलीबारी राजौरी के धनगरी इलाके में की है. पुलिस ने बताया कि करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें एक महिला व एक बच्चे सहित एक हिन्दू परिवार के 10 लोग घायल हो गये. बाद में सतीश सहित 3 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज जीएमसी राजौरी में चल रहा है. पुल‍िस ने बताया क‍ि करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई. इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

कुपवाड़ा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

वहीं जम्‍मू के कुपवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता म‍िली है. जिले के करनाह इलाके से पुल‍िस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार क‍िया है. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. ग‍िरफ्तार व्‍यक्ति का नाम उमर अजीज है. व‍ह चटकड़ी का रहनेवाला है. उसकी न‍िशानदेही पर पुलिस ने पांच पिस्टल, 10 पिस्टल मैगजीन, 77 पिस्टल राउंड, एक पिस्टल क्लीनिंग रॉड, एक पिस्टल यूजर मैनुअल गाइड, चार हैंड ग्रेनेड और 9.450 किलोग्राम वजनी हेरोइन जब्त की है. इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही