Search

जानें, कैसे रची गयी थी तेतरियाखाड़ कोलियरी आगजनी और गोलीबारी कांड की साजिश

Saurav Singh Ranchi/Latehar  :  लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी और गोलीबारी की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है. अपराधी सुजीत सिन्हा और अमन साहू ने कोल परियोजना में दहशत फैला कर लेवी वसूलने के लिए यह  साजिश रची थी. इन दोनों ने तेतरियाखाड़ कोलियरी में कार्य कर रहे ट्रक संचालक, डीओ होल्डर, और लिफ्टर के ऊपर गोली और बम से हमला करने की योजना बनायी. ताकि कोयला व्यवसाई, ट्रांसपोर्टर और डीओ होल्डर रंगदारी देने के लिए मैनेज हो जाये और आसानी से रंगदारी वसूला जा सके. (पढ़ें, महिला">https://lagatar.in/womens-junior-asia-cup-hockey-india-beat-japan-1-0-to-enter-final/">महिला

जूनियर एशिया कप हॉकी : भारतीय टीम ने जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में बनायी जगह)

प्रदीप गंझू को घटना को अंजाम देने के लिए किया गया तैयार

सुजीत सिन्हा और अमन साहू ने इस घटना को अंजाम देने के लिए कोलयरी के पास में रहने वाले प्रदीप गंझू तैयार किया. इसके अलावा इन दोनों अपराधियों ने अपने गिरोह के शाहरुख अंसारी समेत चार लड़कों को इस घटना को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा. गैंग के सभी हथियार को शाहरुख अंसारी रांची के मांडर में रहने वाले वसीम अंसारी के यहां रखा करता था. जिसके बाद बीते 18 दिसंबर 2020 को योजना के मुताबिक सभी अपराधी तेतरियाखाड़ कोलियरी पहुंचते ही ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे. साथ ही वहां पर मौजूद कई ट्रक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और केन बम से विस्फोट भी किया. दहशत फैलाने के लिए धमकी भरे पर्चे फेंके गये. इस गोलीबारी की घटना में कई लोगों को गोली लगी. जिसके बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-bhojpuri-superstar-pawan-singh-holding-tej-pratap-yadavs-feet-picture-went-viral/">पटना:

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने तेज प्रताप यादव के पकड़े पैर, तस्वीर हुई वायरल

एनआईए कर रही है तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी की जांच

लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी और गोलीबारी मामले की जांच एनआईए कर रही है. एनआईए की रांची ब्रांच ने कांड संख्या आरसी 01/ 2021 दर्ज किया था. इस मामले की जांच एनआईए के डीएसपी रैंक अधिकारी कर रहे हैं. एनआईए ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 353, 504, 506, 307, 427, 335, 386, 387, 120 बी 121ए और 216, आर्म्स एक्ट धारा 25 (1) 26, 27 और 35. विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 4. यूएपीए धारा 10, 13, 16 (1), 20 और 23, इसके अलावा सीएलए धारा 17 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें : वर्षो">https://lagatar.in/jcb-was-run-on-years-old-pond-now-plotting-and-preparing-for-sale/">वर्षो

पुराने विकास तालाब पर चला JCB, अब प्लॉटिंग कर बिक्री की तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp