Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की मनाई गई 209वीं जयंती

अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 209वीं जयंती मनाई गई. हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ और बड़कागढ़ जगन्नाथपुर स्थित ठाकुर निवास में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 209वीं जयंती मनाई गई. हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ और बड़कागढ़ जगन्नाथपुर स्थित ठाकुर निवास में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. 

इसे भी पढ़ें: 

मुख्य अतिथि ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने कहा कि देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद के परिवार को सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य सुविधाएं और सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि एचईसी कारखाना शहीद की भूमि पर बना है और उनका परिवार पहला विस्थापित है. ऐसे में एचईसी प्रबंधन विस्थापितों को उचित सम्मान दे और बची हुई भूमि वंशजों को वापस करे.

 

समारोह में वक्ताओं ने शहादत स्मारक स्तंभ के सुंदरीकरण, 2004 में बने 'झारखंड सेनानी कोष' के पुनर्गठन और शहीदों की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की.

 

अध्ययन केंद्र के सदस्यों ने निर्णय लिया कि इन मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेगा. इस दौरान जगन्नाथपुर, हटिया, धुर्वा और तुपुदाना समेत आसपास के क्षेत्रों से आए कई लोग उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही