Search

 
 
 

रांची में थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों की 12 सूत्री मांग, अधिकारियों को सौंपा पत्र

जिला में थैलेसीमिया, सिकल सेल, अप्लास्टिक एनीमिया के मरीजों, दिव्यांगजनों और रक्तवीरों की समस्याओं को लेकर 12 सूत्री मांग पत्र सिविल सर्जन कार्यालय में सौंपा गया.
 

Ranchi: जिला में थैलेसीमिया, सिकल सेल, अप्लास्टिक एनीमिया के मरीजों, दिव्यांगजनों और रक्तवीरों की समस्याओं को लेकर 12 सूत्री मांग पत्र सिविल सर्जन कार्यालय में सौंपा गया. 

Uploaded Image

यह मांग पत्र लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार और रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह को दिया.

 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाए और बाकी बिंदुओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर किया जाए. उन्होंने बताया कि 14 फरवरी 2026 को सदर अस्पताल के ऑडिटोरियम में मरीजों और रक्तवीरों की समस्याओं पर परिचर्चा हुई थी. उसी बैठक में 12 सूत्री प्रस्ताव पारित किए गए थे, जिन्हें अब सूचीबद्ध कर अधिकारियों को सौंपा गया.

 

मांगों में कहा गया है कि सदर अस्पताल में थैलेसीमिया और सिकल सेल के भर्ती मरीजों को बिना डोनर, बिना पैरवी और बिना किसी परेशानी के ब्लड मिलना सुनिश्चित किया जाए.

 

गर्मी शुरू होने से पहले रांची में रक्तदान महादान शिविर अभियान चलाया जाए. अस्पताल के अधिकारी, डॉक्टर और कर्मचारी भी रक्तदान शिविर आयोजित करें. थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के लिए अलग ब्लड काउंटर बनाया जाए.

 

इसके अलावा मांग की गई है कि थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और अप्लास्टिक एनीमिया के मरीजों को सरकारी और निजी ब्लड बैंक से बिना डोनर, बिना प्रोसेसिंग चार्ज और बिना पैरवी के तय समय में ब्लड उपलब्ध कराया जाए.

 

इन मरीजों और दिव्यांगजनों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए. अन्य नीतिगत और व्यवहारिक सुधार की भी मांग की गई है. अधिकारियों ने कुछ मांगों पर तुरंत कार्रवाई की और बाकी पर तय समय में समाधान का आश्वासन दिया.

 

प्रतिनिधिमंडल में रक्तवीर नदीम खान, सोनम कुमारी, संजय महतो, सुजाता कुमारी, रीना कच्छप, लीला देवी, सबिता देवी, मालती देवी, ज्योति कुमारी, दुलारी देवी और नरेश महतो शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही