Search

 
 
 

रांची सदर अस्पताल में डॉ विकास गुप्ता को श्रद्धांजलि, स्वास्थ्य मंत्री हुए भावुक

जिला के सदर अस्पताल में आयोजित शोकसभा में डॉ विकास गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी मौजूद रहे.
 

Ranchi: जिला के सदर अस्पताल में आयोजित शोकसभा में डॉ विकास गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि वह वहां स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक डॉक्टर और साथी के रूप में पहुंचे थे.

 

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जब एक सफेद कोट पहनने वाला दूसरे सफेद कोट को खो देता है, तो उस पीड़ा को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगा जैसे परिवार का कोई सदस्य चला गया हो. शोकसभा के दौरान अस्पताल का माहौल गमगीन रहा. डॉक्टरों और कर्मचारियों की आंखें नम थीं.

 

उन्होंने कहा कि डॉ विकास गुप्ता साधारण परिवार से आगे बढ़कर सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल बने. वे सिर्फ एक डॉक्टर नहीं थे, बल्कि मरीजों के लिए उम्मीद और भरोसे का नाम थे. खासकर गरीब मरीजों के लिए वे सहारा बनते थे.

 

डॉ विकास गुप्ता का निधन विमान एम्बुलेंस में हुआ था. स्वास्थ्य मंत्री ने इसे चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर होने के नाते वह इस दर्द को गहराई से महसूस कर रहे हैं.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी. साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. शोकसभा के अंत में मौजूद लोगों ने डॉ विकास गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सेवाओं को याद किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही