NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे. नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का यह 100वां एपिसोड है. इसको ऐतिहासिक पल बनाने के लिए खास तैयारियां की गयी हैं. ‘मन की बात’ का लाइव टेलीकास्ट देशभर में 4 लाख सेंटरों में होगा. देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन, सिविल सोसायटी और अन्य संस्थाएं भी ‘मन की बात’ को सुनेंगे. इतना ही नहीं प्रवासी भारतीय भी मन की बात का सुन सकेंगे. संयुक्त राष्ट्र के हेडकार्वर में इसका लाइव टेलीकास्ट होगा. यूएन मुख्यालय के ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी इसका लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा. इसके अलावा न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और लंदन में भी `मन की बात` सुनी जायेगी. (पढ़ें, शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-stood-by-his-news-replied-to-the-legal-notice-of-mla-amba-prasad/">शुभम
संदेश अपनी खबरों पर कायम, विधायक अंबा प्रसाद की लीगल नोटिस का दिया जवाब)
नक्सलियों का गढ़ था पुंदरी, अब पीले तरबूज की खेती से इलाके की बन रही अलग पहचान
की बात’ आज की तारीख में बनी जन की बात
खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 309 वाहन जब्त, 39 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
संदेश अपनी खबरों पर कायम, विधायक अंबा प्रसाद की लीगल नोटिस का दिया जवाब)
मन की बात के लिए सुबह 11 बजे ट्यून इन करें
मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है. लिखा कि मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए सुबह 11 बजे ट्यून इन करें. यह वास्तव में एक विशेष यात्रा रही है, जिसमें हमने भारत के लोगों की सामूहिक भावना का जश्न मनाया है और प्रेरक जीवन यात्राओं पर प्रकाश डाला है.Do tune in at 11 AM for #MannKiBaat100.">https://twitter.com/hashtag/MannKiBaat100?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#MannKiBaat100.
">https://t.co/FL0vCy9P15">pic.twitter.com/FL0vCy9P15
This has been a truly special journey, in which we have celebrated the collective spirit of the people of India and highlighted inspiring life journeys. pic.twitter.com/FL0vCy9P15
— Narendra Modi (@narendramodi) April">https://twitter.com/narendramodi/status/1652511434654486535?ref_src=twsrc%5Etfw">April
30, 2023
स्मारक डाक टिकट और 100 रुपये सिक्का होगी जारी
‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर भारत सरकार 35 ग्राम वाला 100 रुपये का सिक्का जारी करेगी. इस सिक्के पर माइक्रोफोन का लोगो बना होगा. बताया जा रहा है कि सिक्के की गोलाई करीब 44 मिलीमीटर होगी. सिक्के के बीच में अशोक स्तम्भ नजर आएगा और नीचे लिखा होगा- सत्यमेव जयते. साथ ही एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/once-upon-a-time-pundri-was-a-stronghold-of-naxalites-now-the-cultivation-of-yellow-watermelon-is-becoming-a-different-identity-of-the-area/">कभीनक्सलियों का गढ़ था पुंदरी, अब पीले तरबूज की खेती से इलाके की बन रही अलग पहचान
‘मन की बात’ सुनते हुए कर सकते अपनी तस्वीर अपलोड
‘मन की बात’ सुनते हुए आम जनता नमो एप पर अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी. अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि नमो एप को डाउनलोग करें और मन की बात को लाइव सुनते वक्त अपनी तस्वीर अपलोड करें और इस रिकार्ड ब्रेकिंग 100वें एपिसोड के गवाह बनें. इसे भी पढ़ें : ‘मन">https://lagatar.in/mann-ki-baat-became-jan-ki-baat-of-todays-date/">‘मनकी बात’ आज की तारीख में बनी जन की बात
नौ साल पहले पीएम मोदी ने किया था देश की जनता से सीधा संवाद
गौरतलब है कि आज से नौ साल पहले 3 अप्रैल 2014 को पीएम मोदी ने मन की बात की थी. इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों से सीधा संवाद किया था. अलग-अलग मु्द्दों पर अपने विचार और लोगों की कोशिशों के उदाहरण जनता के सामने रखा था. आज इस विशेष रेडियो कार्यक्रम का 100 एपिसोड पूरे हो जायेगा. इन नौ सालों में `मन की बात` में पीएम मोदी ने कई अनछुए पहलुओं को सामने रखा तथा साथ ही देश की जनता से सीधा संवाद किया है. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/major-action-against-illegal-mining-309-vehicles-seized-39-arrested/">अवैधखनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 309 वाहन जब्त, 39 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment