Search

 
 
 

एयरटेल का बड़ा यू-टर्न! 299 वाला प्रीपेड प्लान फिर से किया शुरू

Lagatar Desk: एयरटेल ने 299 का रिचार्ज प्लान हटा दिया था. इसके बाद ग्राहकों को इस कैटेगरी में 349 रुपये का प्लान ही सबसे नजदीकी विकल्प था. जिससे उपभोक्ता का खर्च बढ़ गया था. ट्राइ के नये नियम के बाद ग्राहकों के लिए बिना डेटा वाला रिचार्ज का विकल्प अनिवार्य किया है.
 
एयरटेल

Lagatar Desk: TRAI के नये नियम के बाद भारतीय टेलीकॉम बाजार में एक बार फिर रीचार्ज प्लान को लेकर मुकाबला तेज हो गया है. भारती एयरटेल ने अपने  299 वाला लोकप्रिय प्रीपेड को फिर से शुरू किया. 11 नवंबर से ग्राहक इस प्लान से रिचार्ज करा सकेंगे. जिसमें पहले की तरह 28 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा. पहले बंद किए गए 299 के प्लान को कंपनी ने वापस ले लिया है.

 

इसी साल 12 अगस्त को एयरटेल ने 299 का रिचार्ज प्लान हटा दिया था. इसके बाद ग्राहकों को इस कैटेगरी में 349 रुपये का प्लान ही सबसे नजदीकी विकल्प था. जिससे उपभोक्ता का खर्च बढ़ गया था. ट्राइ के नये नियम के बाद ग्राहकों के लिए बिना डेटा वाला रिचार्ज का विकल्प अनिवार्य किया है. इसके बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों के लिए सस्ता विकल्प लेकर आई है. संभवत: इसी को लेकर एयरटेल ने पहले बंद किए प्लान को वापस से शुरू करने का फैसला लिया.

इसे भी पढ़ें: 

बता दें एयरटेल का 299 रुपया वाला प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए अहम है, जो कम बजट में करीब एक महीने का रीचार्ज चाहते है. इस प्लान के हटने के बाद 28 दिन की डेली डेटा कैटेगरी में 349 का विकल्प ही सामने था. इसका मतलब ये हुआ कि पुराने यूजर को सेम डेटा और वैलिडिटी के लिए 50 रुपया ज्यादा खर्च करना पड़ रहा था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही