Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50’ के फैंस का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हुआ.हाल ही में शो का ग्रैंड फिनाले शूट किया गया, और इसके साथ ही कई अहम अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
सबसे बड़ी खबर रही रजत दलाल का सेमीफाइनल में एलिमिनेशन.रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजत पांचवें स्थान पर रहते हुए शो से बाहर हो गए, जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा.उनके बाहर होने के बाद टॉप चार फाइनलिस्ट की लाइनअप तय हुई जिसमें शिव ठाकरे, मिस्टर फैसू, कृष्णा श्रॉफ और इम्मोर्टल काका.
🚨 EXCLUSIVE - #The50 Grand Finale Shooting
— BBTak (@BiggBoss_Tak) February 19, 2026
Rajat Dalal is ELIMINATED from the show in FINALE and out of the winner race.
फाइनल गेम की चुनौती
इस सीजन का क्लाइमेक्स एक सोलो, टाइम-बेस्ड पजल टास्क पर आधारित था.हर फाइनलिस्ट को अकेले एरीना में एंट्री करनी थी और दूसरों की परफॉर्मेंस नहीं देखनी थी.टास्क का नियम था कि जो सबसे कम समय में पजल पूरा करेगा, वही विजेता बनेगा.
फाइनलिस्ट की परफॉर्मेंस
इम्मोर्टल काका सबसे पहले आए, लेकिन पजल पूरा नहीं कर सके.तो वहीं कृष्णा श्रॉफ ने 25 मिनट में पजल पूरा कर पहली बेंचमार्क टाइमिंग सेट की।शिव ठाकरे ने लगभग 10 मिनट में पजल पूरा कर सबको चौंका दिया.
वहीं मिस्टर फैसू की पहली कोशिश फेल हुई, दूसरी में उन्होंने 14 मिनट में टास्क पूरा किया, लेकिन वह शिव से चार मिनट पीछे रहे।इस हिसाब से समय के आधार पर शिव ठाकरे सबसे आगे हैं और उन्हें विजेता बताया जा रहा है.
🚨 EXCLUSIVE - #The50 Grand Finale Shooting
— BBTak (@BiggBoss_Tak) February 19, 2026
Rajat Dalal is ELIMINATED from the show in FINALE and out of the winner race.
सरप्राइज ट्विस्ट और टेलीकास्ट
मेकर्स ने दर्शकों के लिए सस्पेंस बनाए रखने के लिए चारों फाइनलिस्ट के अलग-अलग विनिंग मोमेंट शूट किए.इसलिए आधिकारिक विजेता का खुलासा 22 मार्च तक होगा।
शिव ठाकरे का रियलिटी ट्रैक रिकॉर्ड
शिव पहले एमटीवी रोडीज, बिग बॉस मराठी, बिग बॉस 16 और झलक दिखला जा जैसे शो में नजर आ चुके हैं.अगर लीक रिपोर्ट्स सही हैं, तो ‘द 50’ उनके करियर का एक और बड़ा खिताब साबित होगा.‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 को कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment