Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम मेघालय के बीच 50 साल पुराने सीमा विवाद का अंत, दोनों राज्यों के सीएम ने किये समझौते पर हस्ताक्षर

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : असम व मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने आज दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर 50 साल पुराना सीमा विवाद खत्म दिया. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. उनकी मौजूदगी में ही गृह मंत्रालय में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने समझौते पर हस्ताक्षर किये. खबरों के अनुसार बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/up-government-said-in-the-supreme-court-had-opposed-the-bail-application-of-ashish-mishra-in-the-lakhimpur-kheri-violence-case/">सुप्रीम

कोर्ट में यूपी सरकार ने कहा, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा की बेल अर्जी का विरोध किया था

लगभग 70% सीमा  विवाद मुक्त हो गयी

अमित शाह ने समझौते के बारे में जानकारी देते हुए कहा, मुझे खुशी है कि आज विवाद की 12 जगहों में से 6 पर असम और मेघालय के बीच समझौता हुआ है. लगभग 70% सीमा आज विवाद मुक्त हो गयी है.मुझे भरोसा है कि बाकी की 6 जगहों को भी हम निकट भविष्य में सुलझा देंगे. कहा कि आज का दिन एक विवाद मुक्त पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन है, देश में जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब से पूर्वोत्तर की शांति प्रक्रिया, विकास, समृद्धि और यहां की सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन के लिए अनेक वृहद प्रयास किये. इसे भी पढ़ें :  ममता">https://lagatar.in/mamta-wrote-a-letter-to-non-bjp-chief-ministers-democracy-in-danger-unite-bjps-interference-in-ed-cbi-judiciary-all/">ममता

ने गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा, लोकतंत्र खतरे में, एकजुट हो जायें,  ईडी, सीबीआई, न्यायपालिका सबमें भाजपा की दखलंदाजी   

मेघालय को 1972 में असम से अलग किया गया था 

मेघालय को 1972 में असम से अलग राज्य के रूप में बनाया गया था और इसने असम पुनर्गठन अधिनियम, 1971 को चुनौती दी थी, जिससे साझा 884.9 किमी लंबी सीमा के विभिन्न हिस्सों में 12 क्षेत्रों से संबंधित विवाद पैदा हुए थे.दोनों राज्यों के बीच कई बार सीमा विवाद भड़क चुके हैं.2010 में ऐसी ही एक घटना में लैंगपीह में पुलिस गोलीबारी में चार लोग मारे गये थे.

हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

गृह मंत्रालय में समझौते से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की ओर से इस सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बहुत जोर दिया गया. वह यह देखना चाहते थे कि जब भारत-बांग्लादेश विवाद को सुलझा सकते हैं तो देश के दो राज्य क्यों नहीं. हम गृहमंत्री अमित शाह और असम के सीएम के बहुत आभारी हैं.हमने 12 में से छह विवादों को हल करने का काम किया है.इससे सीमावर्ती इलाकों में शांति बहाल होगी.

29 जनवरी को गुवाहाटी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे 

मेघालय और असम के मुख्यमंत्रियों ने पहले चरण में छह स्थानों ताराबारी, गिजांग, हाहिम, बोकलापारा, खानापारा-पिलंगकाटा और रातचेरा में सीमा विवाद को हल करने के लिए 29 जनवरी को गुवाहाटी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे. इसके बाद 31 जनवरी को इसे जांच के लिए गृह मंत्रालय को भेजा गया था. 36.79 वर्ग किमी भूमि के लिए प्रस्तावित सिफारिशों के अनुसार, असम 18.51 वर्ग किमी भूमि रखेगा और शेष 18.28 वर्ग किमी मेघालय को देगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही