Search

 
 
 

RDBA का संचालन करेगी एडहॉक कमिटी ! फिलहाल चुनाव जल्द होने के आसार कम

 

Vinit Upadhyay

Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन की वर्तमान कमिटी का कार्यभार एडहॉक कमिटी को दिया जा सकता है. मौजूदा परिस्थितियों को देखकर इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है. आरडीबीए की मौजूदा कमिटी ने 22 मई को पदभार लिया था और इस कमिटी का कार्यकाल 22 मई को खत्म हो गया है.ऐसे में अगर चुनाव होने में देर होगी तो कमिटी के कार्यभार का जिम्मा एडहॉक कमिटी को दिया जायेगा.फिलहाल चाईबासा और झारखंड हाईकोर्ट में एडहॉक कमिटी ही एसोसिएशन के दायित्वों का संचालन कर रही है.एडहॉक कमिटी के सदस्य कौन होंगे और इसका अध्यक्ष किसे बनाया जायेगा. यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. क्योंकि काउंसिल रांची में जिसे भी यह जिम्मा देगा. उसके कंधों पर लगभग 4000 वकीलों की उम्मीदों का बोझ होगा.  

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच चुनाव करवाना मुमकिन नहीं है

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा ने कहा है कि स्टेट बार काउंसिल जिला बार एसोसिएशन में होने वाले चुनाव को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच चुनाव करवाना मुमकिन नहीं है.इसलिए जब तक चुनाव होकर नई कमिटी का गठन नहीं हो जाता. तब तक वकीलों से जुड़े काम में किसी तरह की परेशानी न आये इसके लिए काउंसिल संजीदगी से सभी पहलुओं पर विचार कर रहा है.बता दें कि रांची,चाईबासा और हज़ारीबाग के साथ हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन में चुनाव होने हैं. और इसकी तैयारी भी हो रही थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से समय पर चुनाव होने के आसार अब खत्म हो गए हैं. जब तक कोरोना का संक्रमण निम्नतम नहीं हो जाता तब तक चुनाव करवाकर वकीलों की जान के साथ खेलना होगा. वकीलों की जान की जोखिम लेने के मूड में काउन्सिल नहीं है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही