Search

 
 
 

ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर से मिली कृषि मंत्री, पशुपालन की तकनीक पर हुई चर्चा

ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओ ए एम अपनी टीम के साथ झारखंड दौरा पर है. इसी कड़ी में झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भविष्य की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई.
 

Ranchi: ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओ ए एम अपनी टीम के साथ झारखंड दौरा पर है. इसी कड़ी में झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भविष्य की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई. इस दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की अपने विभागीय अधिकारियों के साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर सहयोग के नजरिए से ऑस्ट्रेलिया से आई टीम के साथ चर्चा की. 

 

मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य को भी नई तकनीक का कैसे लाभ मिले, यहां के पशुपालक भी उस नई तकनीक का उपयोग कर सकें, इस विषय पर झारखंड ने अपना पक्ष रखा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों का दौरा भी किया है.

 

ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओ ए एम ने कहा कि झारखंड के दौरा से वो उत्साहित है. कहा कि कोयला खनन, आदिवासी समाज और कृषि के साथ पशुपालन क्षेत्र की जानकारी संग्रह किया है. भविष्य में इसको लेकर सरकार के सहयोग से कदम बढ़ाया जाएगा. 

 

ये रहे मौजूद


इस चर्चा में टीम में शामिल फर्स्ट सेक्रेटरी टॉम सैंडरफोर्ड एवं सीनियर इकोनॉमी रिसर्च अफसर अनाघा के अलावा कृषि विभाग के सचिव अबू बक्कर सिद्धकी, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, समेति निदेशक विकास कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही