Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के बीच रांची में ‘द आर्ट सैलून’ का उद्घाटन

शहर के बीचोबीच ईस्ट जेल रोड में शुक्रवार को द आर्ट सैलून का भव्य उद्घाटन हुआ. इस सैलून की खास बात यह है कि यहां महिला और पुरुष दोनों के लिए एक ही जगह पर करीब 50 तरह की ब्यूटी और ग्रूमिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
Advertisement
Advertisement
  • मेयर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
  • अब एक ही छत के नीचे 50 से ज्यादा ब्यूटी-सुविधाएं

Ranchi : शहर के बीचोबीच ईस्ट जेल रोड में शुक्रवार को द आर्ट सैलून का भव्य उद्घाटन हुआ. इस सैलून की खास बात यह है कि यहां महिला और पुरुष दोनों के लिए एक ही जगह पर करीब 50 तरह की ब्यूटी और ग्रूमिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. 

 Uploaded Image

सैलून का उद्घाटन मेयर रोशनी खलखो और पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने फीता काटकर किया. इस दौरान मौजूद लोगों ने इसे शहर के लिए आधुनिक ग्रूमिंग और ब्यूटी सर्विस का नया ठिकाना बता रहे है. सैलून में हेयर कट, स्केन, मेकअप, फेशियल समेत कई सेवाएं शुरू की गई हैं. संचालकों ने बताया कि परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर यह सैलून खोला गया है.

Uploaded Image

जहां एक साथ 8 लोग हेयर कटिंग करवा सकते हैं. मेकअप की रेंज 2500 रुपये से 20 हजार रुपये तक रखी गई है, जबकि पुरुषों के लिए डायमंड फेशियल 250 रुपये से 5600 रुपये तक उपलब्ध है. सैलून के अंदर ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं.

 

फेशियल के लिए दो कमरे, मेकअप के लिए अलग कमरा और स्टाफ के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. उद्घाटन समारोह में संजय ठाकुर, रवि ठाकुर, पिंटू शर्मा, अनिल ठाकुर, अमित कुमार और मनोज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही