Search

 
 
 

बालू माफियाओं का दुस्साहस, पुलिस से जबरन छुड़ाकर ले भागे बालू लोड 3 ट्रैक्टर, डबल FIR

 
Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद पुलिस ने अवैध बालू का उठाव कर रहे तीन ट्रैक्टरों को बुधवार को पकड़ लिया. पुलिस ट्रैक्टरों को लेकर थाना आ रही थी, बीच रास्ते से ट्रैक्टर मालिकों ने पुलिस से जबरन ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हो गए. इस मामले में राजस्व कर्मचारी और एसआई ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें : सदन">https://lagatar.in/cm-said-in-house-bjp-leaders-are-proving-themselves-by-tearing-clothes-proceedings-adjourned-till-2-pm/">सदन

में बोले CM – भाजपा नेता कपड़े फाड़कर खुद को सिद्ध कर रहे रामभक्त, हंगामे से कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
हुसैनाबाद के राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर कहा है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हुसैनाबाद के बड़ेपुर बालू घाट में अवैध रूप से सोन नदी से बालू उठाव हो रहा है. उन्होंने हुसैनाबाद थाना प्रभारी को सूचना दी. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ठाकुर दास मरांडी, आरक्षी शंकर राम, शैलेंद्र गोस्वामी व द्वारिका प्रजापति को लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए बडेपुर बालू घाट सोन नदी पर पहुंचे. वहां देखा कि अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा है. जिसके नजदीक पहुंचने पर देखकर तीन ट्रैक्टर के चालक गाड़ी को लेकर भाग गए. सशस्त्र बल के सहयोग से ट्रैक्टरों को पकड़ने का प्रयास किया गया, मगर सभी भागने में सफल रहे. तीनों ट्रैक्टरों पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था. एक पर 100 सीएफटी और दो पर 40- 40 सीएफटी बालू लदा हुआ था. राजस्व कर्मचारी के आवेदन पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर लिया है. उधर एसआई ठाकुर दास मरांडी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर कहा है कि राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बड़ेपुर बालू घाट से बरामद ट्रैक्टर को लेकर थाना आने के क्रम में ट्रैक्टर मालिक आनंद सिंह व रवि सिंह समेत 14-15 अज्ञात लोगों ने गाड़ी को जबरन रोक दिया. काफी समझने के बाद भी वह नहीं माने. उन्होंने बल प्रयोग करते हुए ड्राइवर के साथ गाड़ी लेकर भाग गए. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका है. उन्होंने इस घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी है. इस संबंध में गाड़ी मालिकों समेत 14-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमे अवैध बालू का उठाव करने, परिवहन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/changes-in-the-traffic-route-of-ranchi-regarding-sarhul-avoid-going-on-these-routes-on-march-24/">सरहुल

को लेकर रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव, 24 मार्च को इन रास्तों पर जाने से बचें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही