Search

 
 
 

भाजपा ने सोनिया गांधी के लेख की आलोचना की, विदेश नीति को वोट बैंक की राजनीति से जोड़ने का आरोप

सोनिया गांधी द्वारा इंडियन एक्सप्रेस में लिखे गये लेख में मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना किये जाने पर भाजपा ने पलटवार किया है.  भाजपा ने सोनिया गांधी पर विदेश नीति के मुद्दे को वोट बैंक की राजनीति से जोड़ने का आरोप लगाया है.
 
सोनिया गांधी

New Delhi : सोनिया गांधी द्वारा इंडियन एक्सप्रेस में लिखे गये लेख में मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना किये जाने पर भाजपा ने पलटवार किया है.  भाजपा ने सोनिया गांधी पर विदेश नीति के मुद्दे को वोट बैंक की राजनीति से जोड़ने का आरोप लगाया है.

 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, भारत ने गाजा और फिलिस्तीन मुद्दे पर कई बार अपना रुख साफ किया है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र में युद्ध विराम प्रस्तावों पर वोटिंग कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है. भारत ने मानवीय सहायता भी वहां भेजी है. 

 

 

पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा विदेश नीति से ज्यादा वोट बैंक की राजनीति करती रही है. कहा कि कांग्रेस ने बरसों तक इज़राइल के साथ रिश्तों को इसी कारण मजबूत नहीं किया.शहजाद पूनावाला ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक से जुड़े चुनिंदा मुद्दों पर ही अपनी आवाज उठाती है.

 


पूनावाला ने तंज कसा कि सोनिया गांधी गाजा पर तो बोलती हैं, लेकिन दूसरे मामलों में चुप्पी साध जाती हैं.  पूनावाला ने कहा कि गाजा औररफा के मुसलमानों के लिए आंसू गिराने वाले क्या हिंदू जब ढाका में मारा जाता है क्या उसके लिए एक शब्द बोल पाते हैं?.ये वोट बैंक के तराजू पर विदेश नीति को तोलते हैं तो बोलते नहीं हैं.

 


जिस प्रकार से सोनिया गांधी गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. शायद उन्हें पता नहीं कि पलेस्टाइन का सबसे सर्वोच्च नागरिक का पुरस्कार पीएम मोदी को मिला है. पलेस्टाइन और गाजा के विषय पर अनेकों बार भारत की सरकार ने अपने पोजीशन को स्पष्ट किया है. हम ईरान,अमेरिका के साथ रिश्ते निभाते हैं और हम यूक्रेन, रूस के साथ ही बात करते हैं.

 


मुझे लगता है कि सोनिया गांधी वोट नीति को विदेश नीति से ऊपर रखती हैं. सोनिया गांधी इंडियन एक्सप्रेस में लिखे अपने लेख में लिखा है कि यदि भारत ने अपनी पारंपरिक और संतुलित विदेश नीति अपनाये रखी होती तो पश्चिम एशिया में उसकी भूमिका कहीं अधिक कारगर हो सकती थी.

 


आज भारत पूरे इलाके में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा होता, लेकिन सरकार(मोदी) की गलत नीतियों की वजह से यह मौका हाथ से निकल गया. इस कारण पाकिस्तान की भूमिका बढ़ गयी. सोनिया गांधी ने लिखा है कि पूर्व में भारत ने दशकों तक फिलिस्तीन, ईरान सहित पश्चिम एशिया के देशों के साथ संतुलित और भरोसेमंद रिश्ते बनाये थे.

 


लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार की नीतियों के कारण यह स्थिति बदल गयी है. श्रीमती गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की चुप्पी और उसके इजरायल के प्रति झुकाव ने भारत की वैश्विक साख को नुकसान पहुंचाया है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही