Search

 
 
 

हत्या पर राजनीति कर रही भाजपा, सच्चाई से बच नहीं पाएगी: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और अमानवीय है, जिसने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है. झामुमो ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक और अमानवीय है, जिसने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है. झामुमो ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

 

विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील मामले को लेकर भाजपा ने राजनीति करने की कोशिश की और इसे सांप्रदायकि रंग देने की साजिश रची. उन्होंने कहा कि जांच में सच्चाई सामने आने के बाद भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है.

 

उन्होंने दावा किया कि इस मामले का मुख्य आरोपी भीम राम भाजपा से जुड़ा हुआ व्यक्ति है, जो बूथ अध्यक्ष और एससी-एसटी प्रकोष्ठ से जुड़ा बताया जा रहा है. झामुमो नेता ने कहा कि यही लोग पहले जनता को गुमराह कर बंद और मशाल जुलूस का आह्वान कर रहे थे.

 

झामुमो ने भाजपा से सवाल किया कि क्या अब वह झारखंड बंद वापस लेगी और जनता से माफी मांगेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार समाज में नफरत फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है और उसके पास विकास का कोई विजन नहीं है.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों, जिनमें बच्ची की मां और कथित तांत्रिक शामिल हैं, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. झामुमो ने कहा कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही