Search

 
 
 

भाजपा के हाथ में मशाल नहीं, युवाओं के सवालों का जवाब होना चाहिए : राकेश सिन्हा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने भाजपा पर छात्रों और युवाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. कहा है कि अगर भाजपा को युवाओं की इतनी चिंता है तो उसे पहले केंद्र सरकार के कार्यकाल में हुए पेपर लीक, खाली सरकारी पदों और रोजगार के वादों पर जवाब देना चाहिए.
 

Ranchi :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने भाजपा पर छात्रों और युवाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. कहा है कि अगर भाजपा को युवाओं की इतनी चिंता है तो उसे पहले केंद्र सरकार के कार्यकाल में हुए पेपर लीक, खाली सरकारी पदों और रोजगार के वादों पर जवाब देना चाहिए.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लंबे शासनकाल में देश के युवा पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती घोटालों से परेशान रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही पार्टी खुद को युवाओं की हितैषी बताने की कोशिश कर रही है. कहा कि भाजपा को कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले यह बताना चाहिए कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक क्यों हुए.

 

यह भी बताने को कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा क्यों पूरा नहीं हुआ और लाखों सरकारी पद अब भी क्यों खाली हैं. राकेश सिन्हा ने भाजपा के मौन प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद परिसर में कुछ देर बैठने से युवाओं को नौकरी नहीं मिलेगी. अगर भाजपा गंभीर है तो उसे केंद्र सरकार से रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर जवाब मांगना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का साफ मत है कि किसी भी भर्ती परीक्षा में अगर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए. लेकिन भाजपा हर मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा झारखंड में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाती है, लेकिन उसके सांसद राज्य के लिए विशेष पैकेज, उद्योग, रोजगार और केंद्रीय विभागों के खाली पदों को भरने की मांग पर चुप रहते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा आर-पार की लड़ाई की बात कर रही है, लेकिन असली लड़ाई सच और झूठ के बीच है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी. यह भी कहा कि केवल मशाल जुलूस और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा. भाजपा को अपने दस साल के शासन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए और यह बताना चाहिए कि रोजगार के वादों का क्या हुआ. उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा अब रोजगार का जवाब मांग रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही