Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 के तहत एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची के लिए पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) पंकज कंबोज को प्रथम अपीलीय पदाधिकारी (First Appellate Authority) नियुक्त किया गया है.
पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. यह निर्णय सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा-5(1) के प्रावधानों के आलोक में लिया गया है.
इस नियुक्ति के बाद पुलिस मुख्यालय से संबंधित आरटीआई मामलों में प्रथम अपील की सुनवाई एवं निस्तारण अब पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) के स्तर पर किया जाएगा. माना जा रहा है कि इससे सूचना अधिकार से जुड़े मामलों के निष्पादन में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment