Search

 
 
 

मेदिनीनगर में तालाब में मिला दूध कारोबारी का शव, 8 मार्च से था लापता

मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के काशीनगर रेडमा निवासी 58 वर्षीय दूध कारोबारी मोहन यादव का शव मंगलवार को जोगियाही तालाब से बरामद किया गया. 8 मार्च की शाम से लापता मोहन यादव का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Palamu : मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के काशीनगर रेडमा निवासी 58 वर्षीय दूध कारोबारी मोहन यादव का शव मंगलवार को जोगियाही तालाब से बरामद किया गया. 8 मार्च की शाम से लापता मोहन यादव का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

 

मृतक के पुत्र संतोष यादव ने बताया कि मोहन यादव 8 मार्च की शाम शहर के ठाकुरबाड़ी मोहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका.

 

मंगलवार सुबह एक चरवाहे ने जोगियाही तालाब के पास एक साइकिल पड़ी होने की सूचना दी. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां तालाब किनारे मोहन यादव की साइकिल मिली. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में तलाश की गई, जिसमें उनका शव बरामद किया गया.

 

मोहन यादव दूध बेचने का काम करते थे और रोजाना आसपास के मोहल्लों में दूध पहुंचाते थे. परिजनों के अनुसार, उन्हें शराब पीने की भी आदत थी. हालांकि उनकी मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

 

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही